फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MRI facility coming soon to Nerchowk Medical College.

Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा जल्द

Thu, 25 Jun 2026 03:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 03:39 AM IST
विज्ञापन
MRI facility coming soon to Nerchowk Medical College.
जुलाई के दूसरे हफ्ते तक शुरू हो जाएंगे टेस्ट
विज्ञापन

अब नहीं काटने पड़ेंगे एम्स और निजी लैब के चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक में एमआरआई की सुविधा जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू हो जाएगी। सरकार की ओर से आधुनिक थ्री-टेस्ला (3टी) एमआरआई मशीन स्थापित करने के लिए फंड आवंटित करने के बाद मरीजों को उच्च स्तरीय जांच (चुंबकीय अनुनाद इमेजिंग) की सुविधा मिलने जा रही है। यह मशीन हाई रेजुलेशन इमेज देती है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इस मशीन से संबंधित कुछ तकनीकी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। अब मरीजों को निजी लैबों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। यह सुविधा मेडिकल कॉलेज में उचित दामों पर उपलब्ध होगी। नेरचौक मेडिकल कॉलेज की इससे पहले रोबोटिक सर्जरी सफल होने के बाद अब एमआरआई मशीन लगने से अस्पताल में ही सर्जरी और एमआरआई की सुविधा एक साथ मिलेगी।
अब एम्स के बराबर सुविधा
नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एमआरआई की सुविधा शुरू होने से अब गंभीर परिस्थितियों में आए मरीजों, दुर्घटनाओं में घायलों और अन्य न्यूरो से संबंधित मरीजों की स्वास्थ्य जांच हो पाएगी। पहले यह सुविधा न होने से कई बार मरीजों और घायलों को एम्स रेफर करना पड़ता था। इस सुविधा से लाहौल स्पीति, कुल्लू, मंडी और हमीरपुर सहित चार जिलों के मरीजों को भी एक छत के नीचे ही इलाज की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में उन्नत तकनीक लाने के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपये स्वीकृत किए गए है। इसी के तहत अस्पताल में पहले रोबोटिक सर्जरी और अब जुलाई के दूसरे हफ्ते तक एमआरआई की सुविधा मेडिकल कॉलेज में मिलना शुरू हो जाएगी। -डॉ. रति राम नेगी, एमएस, श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज, नेरचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed