{"_id":"6aaed6a3bef8f92e22098da8","slug":"moving-hrtc-bus-engulfed-in-clouds-of-smoke-panic-among-passengers-mandi-news-c-90-1-mnd1021-214114-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चलती एचआरटीसी की बस बनी धुएं का गुबार, यात्रियों में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चलती एचआरटीसी की बस बनी धुएं का गुबार, यात्रियों में अफरा-तफरी
विज्ञापन
इंजन ऑयल की पाइप लीक होने से बस में फैला धुआं, यात्रियों को सुरक्षित उतारा
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर में शनिवार सुबह चलती एचआरटीसी बस में अचानक धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। नरेश चौक के पास बस के अंदर बड़ी मात्रा में धुआं फैल गया। स्थिति बिगड़ती देख चालक ने बस रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर उतार दिया। गनीमत रही कि हादसे में किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब 10 बजे कालोनी से सुंदरनगर बस स्टैंड की ओर लौट रही थी। नरेश चौक के पास पहुंचते ही बस में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुआं बस के अंदर फैल गया, जिससे यात्रियों में घबराहट का माहौल बन गया। बस रुकने के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाल दिया गया। एचआरटीसी सुंदरनगर के अड्डा प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि इंजन ऑयल की पाइप लीक होने के कारण बस में धुआं उठा था। घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ है।