फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mottyar wife awarded

आजादी दिवस पर शहीदों की पत्नियां सम्मानित

Tue, 16 Aug 2016 05:56 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 16 Aug 2016 05:56 PM IST
विज्ञापन
mottyar wife awarded
पधर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शहीद के परिजनों को सम्मानित करते एसडीएम हेमराज बैरवा - फोटो : अमर उजाला

पधर/ टिहरा (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय में 70वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम हेमराज बैरवा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में मणिपुर में शहीद प्रकाश चंद की पत्नी ब्यासा देवी को एसडीएम पधर ने सम्मानित किया। उपमंडल की सभी पंचायतों में पंचायत प्रधानों ने ध्वजारोहण किया। कुफरी पंचायत में पूर्व सैनिक एवं बीडीसी सदस्य सूबेदार हेम सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान श्रीनगर आपरेशन में शहीद शेष राम की धर्मपत्नी वीर नारी गीता देवी को सम्मानित किया गया। पूर्व सैनिकों ठाकर सिंह, सरन सिंह, बेली राम, हेम चंद, मेघ सिंह और संत राम को भी सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


महिला मंडल की सदस्यों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उधर, उपमंडल धर्मपुर की चोलथरा पंचायत में चोलथरा स्कूल के मैदान में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पूर्व मंत्री एवं धर्मपुर के विधायक महेंद्र सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। उधर, ग्राम पंचायत तलकेहड में प्रधान कमलेश कुमारी, टिकरी पंचायत में प्रधान राजेंद्र कुमार, उपप्रधान अनिल सूद , ग्राम पंचायत बंदेहड़ में प्रधान नीलम कुमार, मटरू पंचायत में कमलेश कुमारी, द्रुब्बल पंचायत में प्रधान मान सिंह, ग्राम पंचायत चौंतड़ा में प्रधान प्यार चंद कोहली, उपप्रधान प्रभात कुमार, ऐहजू में प्रधान राजेश सूद और वार्ड सदस्यों सहित पंचायत घरों में तिरंगा फहराया। चौंतड़ा के बजगर गांव में आजादी दिवस पर एक दिवसीय मेले का आयोजन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशला ऐहजू में स्वतत्रंता दिवस हर्षोल्लास के साथ प्रधानाचार्य सुरेश कुमार की अध्यक्षता में मनाया गया। समैला पंचायत में पंचायत प्रधान अश्वनी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसके अलावा पारगी, लोहारड़ा, किहरण में महिलाओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed