फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   monkey attack on women

घमरेहड़ गांव की वृद्ध महिला को बंदर ने किया लहूलुहान

Tue, 27 Dec 2016 10:24 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 27 Dec 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
monkey attack on women
बंदरों को मारने वालों को हिमाचल सरकार अब इनाम देगी। - फोटो : अमर उजाला

जोगिंद्रनगर (मंडी)। पंचायत दारट-बगला के गांव घरमेहड़ में मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे बंदर ने एक वृद्ध महिला पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर लाया। उपचार के बाद घायल महिला को घर भेज दिया गया।

विज्ञापन


महिला के बेटे सुरेश कुमार और भतीजे राकेश कुमार ने कहा कि सुबह ब्यासा देवी पत्नी भूमि सिंह राणा जब अपने घर के आंगन में चावल छंटाई का कार्य कर रही थी तो अचानक छत के रास्ते बंदर आया और अचानक उसने वृद्ध महिला पर आक्रमण कर दिया और महिला की बाजू को लहूलुहान कर दिया। महिला के शोर मचाने पर गांव के लोग वहां पहुंचे। उन्हें देखते ही बंदर फिर छत के रास्ते वापस खेतों की तरफ भाग गया। ग्रामीणों ने सरकार और वन विभाग से मांग की है कि वह जल्द कार्रवाई करते हुए इन आतंकी बंदरों पर अंकुश लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed