{"_id":"68696a8936a5d7fc39034c5b","slug":"mnrega-workers-protest-on-9th-bhupend-mandi-news-c-90-1-mnd1001-161365-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन नौ को : भूपेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन नौ को : भूपेंद्र
विज्ञापन
टिहरा में मनरेगा व निर्माण मजदूर यूनियन की आयोजित बैठक में मौजूद महिलाएं। स्रोत संगठन
धर्मपुर (मंडी)। श्रमिक कल्याण बोर्ड के सदस्य भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बोर्ड की बैठकों में मजदूरों की लंबित सहायता राशि को जारी करने के लिए बार-बार मुद्दा उठाया जा रहा है लेकिन राशि जारी नहीं हो रही है। इसके विरोध में अब 9 जुलाई को सरकाघाट में प्रदर्शन किया जाएगा। इस महीने भी सहायता राशि जारी नहीं होती है तो अगस्त में बोर्ड कार्यालय हमीरपुर का घेराव किया जाएगा।
मनरेगा एवं निर्माण मजदूर यूनियन की बैठक शनिवार को खंड अध्यक्ष करतार सिंह चौहान की अध्यक्षता में टिहरा पंचायत घर में हुई। इसमें भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकाघाट और धर्मपुर खंड के किसी भी मजदूर की वित्तीय सहायता जारी नहीं की गई। प्रदेश के 1.10 लाख से अधिक मजदूरों की 500 करोड़ की सहायता पिछले चार साल से लंबित है।
मनरेगा मजदूरों को पिछले तीन महीने की मजदूरी नहीं मिली है। यूनियन जिला स्तरीय सम्मेलन 15 जुलाई और राज्य स्तरीय सम्मेलन 26-27 जुलाई को मंडी में आयोजित करने जा रही है। उसमें बोर्ड कार्यालय हमीरपुर में किए जाने वाले प्रदर्शन की तिथि निर्धारित की जाएगी। बैठक में यूनियन कमेटी सदस्य लुद्दर सिंह, सुरजीत सिंह, निर्मला देवी, रीनू देवी, बबिता देवी, पूनम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। संवाद