फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Miscreants set fire to Chakrahan forest

Mandi News: चकरहण जंगल में शरारती तत्वों ने लगाई आग

Sun, 27 Apr 2025 07:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Miscreants set fire to Chakrahan forest
लडभड़ोल (मंडी)। प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेज होने लगी हैं। लडभड़ोल क्षेत्र में चकरहण जंगल में देर रात 12 बजे शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जंगल से आग की लपटें उठती देख गांव वाले घरों से बाहर निकल आए। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चकरहण गांव के युवा तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।
विज्ञापन

युवाओं ने आग को फैलने से रोक दिया। इससे पास के कड़कुही गांव पर मंडरा रहा खतरा टल गया। घटना में दर्जनों छोटे पेड़-पौधे जलकर नष्ट हो गए। डीएफओ जोगिंद्रनगर कमल भारती ने बताया कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए विभाग पूरी तरह से सतर्क है। क्षेत्र की हर वन बीट में फॉरेस्ट गार्ड और वन मित्र तैनात किए गए हैं जो गश्त कर रहे हैं। शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से भी इस पर नजर रखने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed