फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Minor was held hostage and raped, case registered, accused arrested

Mandi News: नाबालिग को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Aug 2024 10:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Aug 2024 10:19 AM IST
विज्ञापन
Minor was held hostage and raped, case registered, accused arrested
गोहर (मंडी)। गोहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बंधक बनाकर दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे कुत्ते की चेन से बांधकर, चाकू की नोक पर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता मंडी जिले की रहने वाली है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 31 मई 2024 को जब पीड़िता वॉशरूम जा रही थी तब उसे किसी ने कपड़ा सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश में आने पर उसने खुद को एक कार में पाया, जहां आरोपी ने उसे चाकू दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। आरोपी ने पहले पीड़िता को कुल्लू ले जाकर बंधक बनाया और फिर मंडी जिला में वापस लाकर कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार आरोपी ने एक बार उसके गले में कुत्ते की चेन डाली और चाकू दिखाकर धमकी दी कि यदि उसने भागने की कोशिश की, तो वह उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर देगा। आरोपी ने पीड़िता को घर में बंधक बनाकर रखा और बाहर जाने से मना किया। पीड़िता ने बताया कि 17 अगस्त को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से भागने में सफल रही और गोहर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बल्ह घाटी के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपी को गोहर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। डीएसपी मुख्यालय देवराज ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed