फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Minor girl kidnapped and raped, accused arrested

Mandi News: नाबालिग लड़की को भगाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 02 Apr 2025 07:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 02 Apr 2025 07:49 AM IST
विज्ञापन
Minor girl kidnapped and raped, accused arrested
थुनाग (मंडी)। पुलिस थाना जंजैहली में फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी जेसीबी मशीन ऑपरेटर जोगिंद्र कुमार निवासी तहसील सलूणी, जिला चंबा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जंजैहली पुलिस थाना में थाने में दर्ज में प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 15 मार्च को सुबह 10ः00 बजे लकड़ी लाने जंगल गई, लेकिन घर वापस नहीं आई। इसके बाद रिश्तेदारों के यहां पता किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने जांच की तो उसके मोबाइल फोन की लोकेशन कांगड़ा में मिली। हालांकि इस दौरान कुछ इसके बाद परिजनों ने लकड़ी के साथ बातचीत की ओर दोनों की शादी करवाने की बात कही। इसके बाद 27 मार्च को लड़की आरोपी लड़के के साथ कांढ़ा रेनशेल्टर पहुंची। यहां पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी पहचान फेसबुक के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। 14 फरवरी को दोनों पहली बार थुनाग बाजार में मिले। आरोपी मंडी चला गया। इसके बाद 15 मार्च को आरोपी ने जबरन उसे टैक्सी में बैठाकर मंडी ले गया और वहां से बस के जरिए कांगड़ा पहुंचा। रात को उसे रैत ले गया, जहां उसने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए।

डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed