मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी किए सम्मानित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया। समारोह में राजस्व विभाग के पटवारी संजय पठानिया, प्रेम सिंह, तुलसी राम, हेम सिंह, सतीश चंद, नागेश्वर, मेघ सिंह, बुद्धि सिंह, कृष्ण पाल, देस राज, विशाल कुमार, रमेश कुमार, लता देवी, सुरेंद्र कुमार, नेक सिंह, कन्हैया लाल, चेहर सिंह, ज्योति प्रकाश, बलदेव तथा संतोष कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पंचायत सचिवों में संतोष कुमार, नागू राम, जोगिंद्र सिंह, मनोज कुमार, नीरज गुप्ता, भागीरथ, जगदीश, बीर सिंह, प्रकाश चंद तथा रंजीत सिंह को सम्मानित किया गया।
सूक्ष्म बीमा योजना के तहत सराज खंड की ग्राम पंचायत घाट के प्रधान पूर्ण चंद, सचिव खूबे राम, विकास दूत पीरू राम, स्वयं सहायता समूह घाट की कल्पना, गोपालपुर खंड की ग्राम पंचायत पौंटा की प्रधान शकुंतला देवी, सचिव निशा देवी, विकास दूत गीता देवी, महिला मंडल सिहारल, दरकोली तथा चुक्कू को सम्मानित किया गया। चौंतड़ा खंड की ग्राम पंचायत खद्दर को प्रथम स्वच्छ ग्राम पंचायत के रूप में सम्मनित किया गया।
पंचायत प्रधान विजय कुमार, सचिव इंदिरा देवी, विकास दूत सविता देवी, महिला मंडल नारी शक्ति, खद्दर, खद्दर धार, रहढ़, स्नाहड, गीतांजलि, रोपड़ तथा झुलगहेढ़, व्हाट्सएप के माध्यम से गतिविधियां चलाने के लिए सक्रिय पंचायत के रूप में द्रंग खंड की बिंयू पंचायत के प्रधान रोशन लाल, सचिव बलवीर तथा विकास दूत शमशेर को सम्मानित किया गया। स्काउट एंड गाइड के तहत राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैहल के किरन कुमार, गोहर के संजय दत्त, हेम राज, पिंकू, सोहन लाल तथा राजेंद्र कुमार को बेहतरीन स्काउट के रूप में सम्मानित किया गया। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा में बेहतर कार्य करने के लिए नेत्र सिंह, हेम राज तथा राजीव कुमार को सम्मानित किया गया।