{"_id":"698b7a25722725c84e004078","slug":"message-will-be-given-to-the-youth-on-the-theme-of-anti-chitta-mandi-news-c-90-1-ssml1045-185478-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एंटी चिट्टा थीम पर युवाओं को दिया जाएगा संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एंटी चिट्टा थीम पर युवाओं को दिया जाएगा संदेश
विज्ञापन
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से एंटी चिट्टा थीम पर भी फोकस रहेगा। महोत्सव में जिले और प्रदेशभर से बड़ी संख्या में युवा पहुंचते हैं, जिसे देखते हुए आयोजन समिति ने जागरूकता अभियान को प्राथमिकता दी है।
महोत्सव के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करने के लिए सांस्कृतिक गतिविधियों, संवाद कार्यक्रमों और जनजागरूकता अभियानों का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष मंडी नगर के 500 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर शहर के इतिहास और विरासत से नई पीढ़ी को जोड़ने पर भी केंद्रित किया गया है। चिट्टा नशे के लिहाज से मंडी जिले की 24 पंचायतें अतिसंवेदनशील श्रेणी में चिह्नित की गई हैं। ऐसे में महोत्सव के दौरान चलाया जाने वाला जागरूकता अभियान युवाओं को नशे से दूर रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि एंटी चिट्टा थीम पर फोकस करते हुए खेल गतिविधियां करवाई गई हैं। महोत्सव के दौरान भी इस पर फोकस किया जाएगा। संवाद