फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Meeting with the Eighth Pay Commission on the demands of ex-servicemen on 18th

Mandi News: पूर्व सैनिकों की मांगों पर 18 को आठवें वेतन आयोग से होगी बैठक

Sat, 12 Sep 2026 07:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Meeting with the Eighth Pay Commission on the demands of ex-servicemen on 18th
मंडी। यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन (जेसीओ एवं ओआर) हिमाचल प्रदेश की ओर से पूर्व सैनिकों की विभिन्न मांगों को लेकर उठाई गई आवाज अब आठवें केंद्रीय वेतन आयोग तक पहुंच गई है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल को आयोग के सदस्यों से मुलाकात के लिए 18 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे का समय निर्धारित किया गया है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन जगदीश वर्मा सेवानिवृत्त और मीडिया प्रभारी नायब सूबेदार अमृत लाल ने संयुक्त बयान में बताया कि संगठन ने अप्रैल माह में आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को ऑनलाइन माध्यम से ज्ञापन भेजकर पूर्व सैनिकों से जुड़े 25 महत्वपूर्ण मुद्दों को आयोग के समक्ष विचार के लिए रखा था। इनमें वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) की विसंगतियां, मिलिट्री सर्विस पे (एमएसपी), अपंगता पेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य कई समस्याएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ज्ञापन भेजने के साथ आयोग के सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलने का आग्रह भी किया गया था, ताकि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को विस्तार से उनके समक्ष रखा जा सके। अब आयोग की ओर से ई-मेल के माध्यम से बैठक की पुष्टि की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed