{"_id":"589ad9c2ef773ea15adedab68eb5f2da","slug":"meeting-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रति माह मिले पांच सौ रुपये चिकित्सा भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रति माह मिले पांच सौ रुपये चिकित्सा भत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
Updated Thu, 05 Nov 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड पेंशनर फोरम मंडी यूनिट की मासिक बैठक में पेंशनरों ने 5, 10 और 15 पेंशन अलाउंस को मूल पेंशन में समायोजित करने की मांग उठाई। बैठक की अध्यक्षता सदर इकाई के प्रधान रमेश वालिया ने की। बैठक में स्टीयरिंग कमेटी के राज्य समन्वयक चंद्र सिंह मंडयाल ने विशेष रूप से शिरकत की। सदस्यों ने मांग उठाई कि बढ़ी हुई ग्रेड पे का भुगतान एक अक्तूबर 2012 के बजाए एक जनवरी 2006 से दी जाए। चिकित्सा भत्ता पांच सौ रुपये प्रतिमास किया जाए।
विज्ञापन
इलैक्ट्रिसिटी अलाउंस सेवारत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की तर्ज पर सेवानिवृत्तों को प्रदान किया जाए। चिकित्सा बिलों के भुगतान के मंडलों को अधिक राशि आवंटित की जाए। एक कमरा पेंशनर का कार्य सुचारु रूप से चलाने हेतु आवंटित किया जाए। निजी अस्पतालों में इलाज की पर्ची की अवधि सात दिन के बजाए एक बार में कम से कम 30 दिन की मानी जाए। महंगाई भत्ता एक जुलाई 2015 से जारी किया जाए।
विज्ञापन
पेंशनरों के मामले जो लंबित पड़े हैं शीघ्र निपटारा किया जाए। सचिव हेमराज मल्होत्रा ने बताया कि कार्यकारिणी की अगली बैठक सात दिसंबर को मुख्य अभियंता परिचालन सेंटर जोन के कार्यालय के नजदीक होगी। राज्य स्तरीय पेंशनर दिवस बड़ी धूमधाम से खत्री सभा भवन में 17 दिसंबर 2015 को मनाया जाएगा। बैठक में महेंद्र सिंह गुलेरिया, सतीश शर्मा, गजपाल सिंह मंडयाल, गोवर्द्धन दास, जितेंद्र वालिया, सिधू राम हांडा और अच्छरू राम गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन