{"_id":"61c752511b5905738d4efc5e","slug":"medicines-distributed-to-patient-mandi-news-sml3946597108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस किमी पैदल चल मुरहानी के मरीज को बांटी दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस किमी पैदल चल मुरहानी के मरीज को बांटी दवाइयां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदरनगर (मंडी)। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर की अति दुर्गम ग्राम पंचायत रोहांडा के मुरहानी गांव के उत्तम चंद को राहत प्रदान की है। उत्तम चंद करीब 20 साल से बीमारियों से ग्रस्त है। उसके साथ उसकी 105 साल की नानी और 70 साल की मां रहती है।
उन्हें अब तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जहां वह रहते हैं वहां से कई किलोमीटर दूर तक कोई और घर भी नहीं है। इसलिए उनकी कोई सुध नहीं ले पाता है। जानकारी मिलने पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी मंडी के सचिव ओपी भाटिया शुक्रवार को सर्व दिले राम और पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद के साथ 10 किलोमीटर का पैदल सफर कर मुरहानी गांव पहुंचे।
उत्तम चंद और उनके परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना। हर प्रकार की सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ओपी भाटिया ने उत्तम चंद को 3 महीने की दवाइयां भी सौंपी। ओपी भाटिया ने बताया कि उत्तम चंद को सरकार की सहारा योजना का लाभ उपलब्ध करवाने के साथ उनका दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत रोहांडा के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद और सर्व दिले राम ने उत्तम चंद की सुध लेने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष और उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी का आभार व्यक्त किया है। संवाद