फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   MC issues garbage fee bills in merged areas, Rs 50 to be paid

Mandi News: एमसी के मर्ज एरिया में कूड़ा शुल्क के बिल जारी, 50 रुपये चुकाने होंगे

Tue, 16 Dec 2025 12:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
MC issues garbage fee bills in merged areas, Rs 50 to be paid
नगर निगम की ओर से गारबेज यूजर फीस को लेकर उपभोक्ता को भेजा संदेश। संवाद
बैहना (मंडी)। नगर निगम के मर्ज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी अब गारबेज (कूड़ा-कचरा) शुल्क अदा करना होगा। यह शुल्क 50 रुपये रहेगा। शुल्क के संबंध में मैसेज ऑनलाइन भेज दिए गए हैं। शुल्क को ऑनलाइन ही जमा करवाने को कहा गया है। बैहना, दौंधी और नेला जैसे नए वार्डों सहित अन्य जुड़े नए क्षेत्रों के लोगों को पहली बार गारवेज शुल्क देना होगा। सोमवार को शहरवासियों के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर शुल्क भुगतान के मैसेज भेजे गए।
विज्ञापन

नगर निगम को अस्तित्व में आए चार साल हो गए हैं। तीन साल के लिए मर्ज क्षेत्र को गृहकर समेत अन्य शुल्क के दायरे से बाहर रखा गया था। चार साल के बाद अब नगर निगम ने गारबेज शुल्क के बिल मर्ज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को ऑनलाइन जारी किए हैं। नगर निगम ने लोगों को सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से आठ विभिन्न प्रकार की सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की है।
विज्ञापन

इसमें गृहकर, व्यावसायिक कर, जन्म मृत्यु पंजीकरण, गारबेज कलेक्शन, विवाह पंजीकरण, अन्य प्रकार के लाइसेंस की सुविधा शामिल है। शहरवासी सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से इन सुविधाओं को घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। सोमवार को नगर निगम क्षेत्र के 13000 पंजीकृत शहरवासियों को गारबेज यूजर शुल्क के ऑनलाइन बिल जारी किए हैं। नवंबर माह का पचास रुपये का बिल शहरवासियों को जारी कर इसे ऑनलाइन अदा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
गृहकर की भी तैयारी
नगर निगम के मर्ज क्षेत्र में गारबेज शुल्क वसूलना शुरू हो गया है। इसके बाद जल्द ही गृहकर की वसूली भी शुरू हो जाएगी। संपत्तियों का सर्वे करने के लिए एजिसेक कंपनी के कर्मचारी पहुंच रहे हैं। कर्मचारी सभी वार्डों में लोगों के घर द्वार पहुंच कर संपत्तियों का आकलन करेंगे। इसके बाद नगर निगम की ओर से गृहकर का निर्धारण कर मर्ज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी गृहकर और व्यावसायिक कर के बिल जारी करेगा।

...
नगर निगम मंडी क्षेत्र के लिए गारबेज फीस के ऑनलाइन बिल अब जारी किए जा रहे हैं। आवेदकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर बिल प्राप्त हो जाएगा, जिसके माध्यम से वह ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। यदि किसी नागरिक को बिल या गारबेज आईडी से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति या फिर किसी विवरण में संशोधन करवाना हो, तो वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ नगर निगम कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
-रोहित राठौर, आयुक्त नगर निगम मंडी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed