फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mansi and Anil won the marathon race

Mandi News: मानसी और अनिल ने जीती मैराथन दौड़

Thu, 27 Mar 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 27 Mar 2025 05:47 AM IST
विज्ञापन
Mansi and Anil won the marathon race
राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले के दौरान मैराथन दौड़ की विजेता को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। संव
सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ किसान मेले के तहत नशा मुक्त सुंदरनगर थीम पर विशेष मैराथन दौड़ आयोजित की गई। शुकदेव वाटिका के समीप झील किनारे से कंट्रोल गेट तक हुई इस दौड़ में 100 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह 8ः00 बजे एएसपी (एलआर) सचिन हीरेमठ ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस दौरान डीएसपी भारत भूषण भी मौजूद रहे। अंडर-15 आयु वर्ग पुरुष में रमन प्रथम, कार्तिक द्वितीय, शिवांश तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, महिला में नेहा, श्रेया और प्राची ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान पाया। पुरुष के 16 से 40 आयु वर्ग में अनिल कुमार ने प्रथम, अनीश ने द्वितीय और नागेंद्र पाल ने तृतीय स्थान हासिल किया, जबकि महिला में मानसी प्रथम, रिचा शर्मा द्वितीय और निधि ठाकुर तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पुरुषों के 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुख राम प्रथम, तुलसी राम द्वितीय और अमर सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में सुरेंद्र सिंह, नारायण सिंह और परमानंद ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि आईपीएस सचिन हीरेमठ ने विजेताओं को मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed