फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi's Ishaani will be seen in the lead role in the film Spell of Kalindi.

Mandi News: स्पेल ऑफ कालिंदी फिल्म में मुख्य किरदार में दिखेंगी मंडी की इशानी

Tue, 21 Jan 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Mandi's Ishaani will be seen in the lead role in the film Spell of Kalindi.
टेलीविजन अ​भिनेत्री ईशानी ​शर्मा।
मंडी। मंडी शहर से बारहवीं और चंडीगढ़ से बीटेक पास टेलीविजन अभिनेत्री इशानी शर्मा अब स्पेल ऑफ कालिंदी एक मिस्ट्री-थ्रिलर फिल्म में मुख्य किरदार में दिखेंगी। मंडी शहर के सन्यारड़ वार्ड में वकील विमल शर्मा और सेवानिवृत्त प्रो. भारती शर्मा की बेटी इशानी शर्मा दूसरी बार किसी फिल्म में मुख्य अभिनेत्री सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंगी।
विज्ञापन

2016 में टीवी जगत में स्टार प्लस के ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार क्या करें’ से शुरुआत करने वाली इशानी इस सीरियल में अनोखी और कलर्स के बेपनाह में मिल्की किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं। इशानी बताती हैं कि स्पेल ऑफ कालिंदी एक रहस्य थ्रिलर फिल्म है। जब एक नौसिखिया लेखक देवव्रत उत्तराखंड के एक छोटे से शहर में आता है, तो वह दुर्वा के साथ एक खास रिश्ता बनाता है। उसे किसी अज्ञात शक्ति से बचाते हुए, वह कालिंदी के भयानक रहस्य का सामना करता है। फिल्म की शूटिंग देहरादून और मसूरी में होने जा रही है। वह कालिंदी का किरदार निभाएंगी।
विज्ञापन




फिल्क के लेखक, निर्देशक और निर्माता निधि और मयूखा पटेल हैं। साल के अंत में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इसे रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इशानी ने पापा का फेसबुक अकाउंट फिल्म में मुख्य किरदार की भूमिका निभाई थी। अभी तक यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। इशानी बताती हैं कि चंडीगढ़ में बीटेक के दौरान एक सहेली ऑडिशन में जाती थी। एक दिन मुझे भी हिस्सा लेने को कहा। वहीं से एक्टिंग शौक बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....



इरफान खान आइडल, नहीं भूली मंडी की कचौरी और दही बूंदी



एक्टिंग में इरफान खान को अपना आइडल मानने वाली इशानी की मंडी शहर से भरपूर यादें हैं। वह बताती हैं कि जब भी घर आती हैं तो शहर में बनने वाली कचोरी, भल्ले, दही बूंदी खाना नहीं भूलती हैं। चौहट्टा बाजार में बैठकर गोल गफ्फे खाना, इंदिरा मार्केट में घूमा, शिवरात्रि पर्व आज भी याद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed