फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi will get its Congress president in the first week of January: Rajesh

जनवरी के पहले हफ्ते में मंडी को मिलेगा कांग्रेस अध्यक्ष : राजेश

Tue, 02 Dec 2025 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Mandi will get its Congress president in the first week of January: Rajesh
कांग्रेस की सरदारी के लिए 12 से अधिक ने जताई दावेदारी, दो महिलाएं भी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए 12 से अधिक नेताओं ने अपनी दावेदारी जताई है। खास बात यह है कि इसमें दो महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। यह जानकारी कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के जिला पर्यवेक्षक एवं झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी।
उन्होंने बताया कि सभी दावेदारों के नामों की सूची पूरी प्रोफाइल के साथ पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। वहां से जिस नाम पर अंतिम मुहर लगेगी उसे ही संगठन की बागडोर सौंपी जाएगी। जनवरी के पहले सप्ताह में मंडी जिला कांग्रेस कमेटी को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। राजेश ठाकुर ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए इतने अधिक लोगों के नाम सामने आने पर संगठन की मजबूती और सक्रियता को दर्शाती है। जिला स्तर पर बैठक में पर्यवेक्षक ने नेताओं और कार्यकर्ताओं से पहले खुली राय जानी। इसके बाद पर्यवेक्षक ने फील्ड का दौरा किया।
विज्ञापन

भाजपा के पास बोलने के लिए कुछ नहीं
राजेश ठाकुर ने 11 दिसंबर को प्रदेश सरकार की ओर से मंडी में किए जा रहे जन संकल्प कार्यक्रम को लेकर भाजपा की तरफ से फैलाई जा रही अफवाहों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि आज भाजपा के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई भी मुद्दा नहीं है। कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की जनता को सीमित संसाधनों में सबकुछ देने का प्रयास किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed