फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi's army soldier dies due to cardiac arrest,sundernagar news, himachal news, army news

पलौहटा निवासी सेना के जवान की हृदय गति रुकने से मौत

Wed, 20 Jan 2021 06:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
mandi's army soldier dies due to cardiac arrest,sundernagar news, himachal news, army news
बल्ह घाटी की कंसा खड्ड किनारे राजकीय सम्मान के साथ किया गया सैनिक का अंतिम संस्कार। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)।
विज्ञापन

सोलन आर्मी कैंट में तैनात सुंदरनगर के पलौहटा निवासी नायब सूबेदार विनोद कुमार की हृदयगति रुकने से मौत हो गई। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर को उनके गांव पहुंचाया गया। इसके बाद कंसा खड्ड के किनारे पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
उनके बेटे शुभम ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान पूरा गांव विनोद कुमार अमर रहे के उद्घोषों से गूंज उठा। मुखाग्नि देने के बाद शव के साथ पहुंची 21 जवानों की टोली ने हवाई फायर कर उन्हें सलामी दी। विनोद कुमार अपने पीछे मां, पत्नी कृष्णा, 17 वर्षीय बेटी शिवानी और 15 वर्षीय बेटा शुुभम छोड़ गया है। विनोद अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे।
विज्ञापन

पलौहटा गांव के निवासी नंद लाल ठाकुर, संजय कुमार ने बताया कि विनोद कुमार एक बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल और नाचन के विधायक विनोद कुमार ने उनकी मृत्यु पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed