{"_id":"6377bfbddd8e1d41f4476b43","slug":"mandi-news-himachal-news-villagers-expressed-protest-to-save-balahar-bawdi-mandi-news-sml428226126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलाहर बावड़ी को बचाने के लिए ग्रामीणों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलाहर बावड़ी को बचाने के लिए ग्रामीणों ने जताया विरोध
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग 003 कोटली-धर्मपुर-जालंधर पर बलाहर बावड़ी की सुरक्षा को लेकर विरोध जताते ग्रामी
- फोटो : Mandi
कोटली (मंडी)। जालंधर-धर्मपुर-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग 003 पर स्थित बलाहर बावड़ी के सड़क निर्माण की जद में आने से कोटली के लोग भड़क गए हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य से संबंधित अधिकारियों का काफिला जब बलाहर बावड़ी के पास से गुजरा तो लोगों ने इसका विरोध जताया।
कोटली के एसडीएम रमेश चंद कटोच को मामला शांत करवाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि पंचायत प्रतिनिधियों की तरफ से मांगपत्र आता है तो जनहित को ध्यान में रखते हुए संबंधित उच्च अधिकारी को प्रेषित किया जाएगा।
प्रभावित संघर्ष समिति कोटली के अध्यक्ष प्रशांत मोहन ने कहा है कि बावड़ी को किसी भी कीमत पर उजाड़ने नहीं दिया जाएगा। ग्राम पंचायत कोटली की प्रधान निशा देवी तथा उपप्रधान मोहन सिंह ठाकुर ने कहा कि एक प्रस्ताव पारित करके उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी कोटली को प्रेषित करेंगे।
विज्ञापन
इसमें मांग की जाएगी कि राष्ट्रीय राजमार्ग 003 की जद आ रही बलाहर बावड़ी के साथ बिना छेड़छाड़ किए उसके ठीक सामने पड़ी खाली सरकारी जमीन से होते हुए सड़क का निर्माण किया जाए। दर्जनों गांवों के लोग पीने के पानी के लिए पेयजल स्रोत बलाहार बावड़ी पर निर्भर हैं। यदि इस बावड़ी को उजाड़ दिया गया तो क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के लिए खासी किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। संवाद