फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, Village to village will be found eligible for old age pension

वृद्धावस्था पेंशन के लिए गांव-गांव ढूंढे जाएंगे पात्र

Fri, 06 May 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, Village to village will be found eligible for old age pension
मंडी। अब गांव-गांव में वृद्धावस्था पेंशन के हकदार ढूंढे जाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों की मदद से लोगों को पेंशन के प्रति जागरूक किया जाएगा। प्रशासन इस कवायद को अमलीजामा पहनाने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। इसमें शत-प्रतिशत पात्र वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

इस आशय की पुष्टि उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने शुक्रवार की है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिले में सभी पंचायती राज संस्थानों और शहरी निकायों में विशेष बैठकें आयोजित कर 60 साल से ऊपर के सभी पात्र लाभार्थियों की कवरेज का एजेंडा रखें।
विज्ञापन

पात्र लोगों के फार्म भरकर संबंधित तहसील कल्याण अधिकारी कार्यालय में जमा करवाएं। निर्देश दिए कि पंचायती राज संस्थानों और शहरी निकायों के सभी जन प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में पात्र लोगों को शामिल करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 दिनों के बाद जिले में प्रत्येक पंचायत और शहरी निकाय से उनके वहां पात्र लोगों की शत-प्रतिशत कवरेज होने के संबंध में सर्टिफिकेट भी लिए जाएंगे। हिमाचल सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए आयु सीमा 70 से घटाकर 60 वर्ष कर दी है। इसके लिए आय सीमा की शर्त भी नहीं है। इसमें ऐसे दंपती जो कोई सरकारी पेंशन लेते हों और वे लोग जो इनकम टैक्स प्रदाता हों वे इस पेंशन के दायरे में नहीं आते।

अब तक मिले 4050 पेंशन फार्म
जिला कल्याण अधिकारी मंडी आरसी बंसल ने बताया कि जिले में अब तक 60 साल से ऊपर के पात्र लाभार्थियों के 4,050 पेंशन फार्म प्राप्त हुए हैं। चार वर्षों में मंडी जिले में अलग-अलग श्रेणियों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कुल 44,342 नए मामले स्वीकृत किए गए हैं। वर्तमान में 1,13,404 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। पिछले चार सालों में मंडी जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने को करीब 500 करोड़ रुपये खर्चे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed