{"_id":"62fd1b0e71862446fa4be7c7","slug":"mandi-news-himachal-news-tired-of-molestation-the-girl-gave-her-life-mandi-news-sml4186472187","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने जहर निगलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने जहर निगलकर दी जान
विज्ञापन
छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने दी जान
परिजनों ने पुलिस कार्यशैली पर उठाए सवाल, गुड़िया हेल्पलाइन में की थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। जहरीला पदार्थ खाने से आईजीएमसी में उपचाराधीन बगस्याड़ की 19 साल की युवती की मौत हो गई है। मामले में परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाए हैं। कहा कि कुछ लड़के उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर तंग कर रहे थे। इससे परेशान होकर बेटी ने जान दे दी है। मामले की शिकायत गुड़िया हेल्पलाइन में की गई थी लेकिन पुलिस ने जांच नहीं की। पुलिस के अनुसार शिकायत 112 के तहत दर्ज हुई है। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद मामला सुलझ गया था। 10 अगस्त को युवती ने जहरीली दवाई का सेवन कर लिया। उसे सिविल अस्पताल बगस्याड़ लाया गया। यहां से नेरचौक और फिर आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। मंगलवार शाम 5 बजे युवती की मौत हो गई। लड़की के परिजनों का आरोप है कि कुछ लड़के बेटी को तंग कर रहे थे। बेटी ने इस बारे बताया तो 9 जून को गुड़िया हेल्पलाइन 1515 पर शिकायत दर्ज करवाई थी। डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने बताया कि गुड़िया हेल्पलाइन की ओर से जो शिकायत मिली थी, उसमें 112 के तहत मामला दर्ज हुआ था। दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझ गया था। परिजनों की ओर से अभी तक इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है कि छेड़छाड़ से तंग आकर उनकी बेटी ने जान दे दी है। संवाद