{"_id":"63824ddd9813ea169a4c8e8c","slug":"mandi-news-himachal-news-temporary-shed-will-be-made-for-school-classes-aut-school-mandi-news-sml4290544129","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: औट स्कूल की कक्षाओं के लिए बनेंगे अस्थायी शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: औट स्कूल की कक्षाओं के लिए बनेंगे अस्थायी शेड
विज्ञापन
जिला मंडी के औट हाई स्कूल का निरीक्षण करते एसडीएम।
- फोटो : Mandi
नगवाईं (मंडी)। राजकीय उच्च विद्यालय औट की कक्षाएं अस्थायी शेड में चलाई जाएंगी। औट स्कूल का भवन फोरलेन कार्य और बरसात के कारण जर्जर हो गया है। भवन में कक्षाएं लगाना जोखिम भरा है।
शनिवार को औट दौरे पर आए एसडीएम बालीचौकी सिद्धार्थ आचार्य ने कहा कि कक्षाओं को सुचारु रूप से लगाने के लिए अस्थायी शेड बनाए जाएंगे। फोरलेन प्रभावित औट मार्केट और आस पास के इलाकों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
औट में अलग से फ्रूट मार्केट भी बनाई जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग तथा फोरलेन निर्माता कंपनी को स्कूल के मैदान में अस्थायी शेड बनाने के निर्देश दिए। अगस्त में एसडीएम बालीचौकी ने स्वयं औट स्कूल के भवन का निरीक्षण कर इसे असुरक्षित घोषित किया था। उपायुक्त मंडी ने भी इस भवन की मरम्मत करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
इन दिनों कक्षाएं खुले मैदान में लगाई जा रही हैं। बता दें कि चंडीगढ़-मनाली फोरलेन प्रोजेक्ट में औट के ग्रामीणों को विस्थापन का दंश झेलना पड़ा था। यहां की प्रसिद्ध केशव माधव मार्केट भी फोरलेन की जद में आ गई थी।
पांच वर्षों के बाद यह मार्केट फिर से बहाल होने जा रही है। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार औट सुरेश कुमार, कानूनगो प्रकाश चंद, ग्राम पंचायत औट के उप प्रधान श्याम वैद्य, फोरलेन निर्माता कंपनी एफकॉन के एजीएम ज्ञान सिंह, स्कूल के मुख्याध्यापक विजय ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद