फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, rocks fell on nh chandigarh-manali seven miles

सात मील के समीप एनएच पर गिरीं चट्टानें

Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, rocks fell on nh chandigarh-manali seven miles
चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर सात मील के पास गिरीं चट्टानें।
मंडी। बरसात और फोरलेन निर्माण कार्य के चलते एनएच-22 पर सात मील के पास चट्टानें गिरने से हाईवे वीरवार देर शाम 9 बजे पूरी तरह से बंद हो गया। हाईवे पर 7 बजे से ही मलबा आना शुरू हो गया था, लेकिन यह रात 9 बजे पूरी तरह से बंद हो गया।
विज्ञापन

इस कारण हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। रातभर सैकड़ों वाहन फंसे रहे। इससे सैलानियों और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने वाहनों की आवाजाही वाया कटौला की। सड़क पर बहुत अधिक मलबा और चट्टानें आने के कारण एनएचएआई को रात को मार्ग बहाल करना कठिन हो गया।
विज्ञापन

एनएचआई के अधिकारियों ने बताया कि मार्ग को रात को बहाल करना कठिन होगा, इसलिए शुक्रवार सुबह बहाली का कार्य शुरू होगा। एनएचएआई के अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि 7 मील (पंडोह) के समीप हाईवे पर चट्टानें आ गिरीं। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि वाहनों को वाया कटौला भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed