फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news, himachal news, cheated 74,300 rupees, car. dharampur

कार का लालच देकर शातिरों ने ठग लिए 74,300 रुपये

Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mandi news, himachal news, cheated 74,300 rupees, car. dharampur
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के लुधियाना गांव में एक परिवार कार के लालच में आकर हजारों की ठगी का शिकार हुआ है। इस परिवार ने शातिरों के झांसे में आकर 74,300 रुपये अंजान लोगों के खाते में जमा करवा दिए हैं। जब ठगी का एहसास हुआ तो प्रभावितों ने पुलिस को शिकायत सौंप कर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने की है।
विज्ञापन

शिकायत में चमेली देवी पत्नी प्रेम कुमार ने कहा है कि उसे 28 अप्रैल को एक पत्र मिला। इसमें लिखा था कि बधाई हो आपको कार निकली है। 29 अप्रैल को उनके मोबाइल पर फोन आया कि आप 3500 रुपये जमा करवाओ। उन्होंने पैसे जमा करवा दिए। कुछ देर बाद उन्हें 14,000 रुपये जमा करवाने के लिए कहा। महिला के बेटे रमेश कुमार ने वह पैसे भी जमा करवा दिए। एक बार फिर 24,800 रुपये उन्होंने ऑनलाइन भेजे। बाद में 32,000 और जमा करवाने को कहा।
विज्ञापन

चमेली के पति प्रेम कुमार को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस थाना धर्मपुर पहुंच कर अपनी पूरी बात बताई। पुलिस ने शिकायत दर्ज की और कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस कॉल और बैंक का ब्योरा लेकर शातिरों का पता लगाने में जुट गई है। एसपी ने लोगों से आग्रह किया कि वे लालच में आकर अंजान लोगों के जाल में न फंसें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed