{"_id":"61cdec9c03e1623d7a1ed11a","slug":"mandi-news-himachal-news-cash-cleen-breaking-donation-box-temple-mahakali-nerchowk-mandi-news-sml395187180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूणापानी में महाकाली मंदिर का दानपात्र तोड़ नकदी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूणापानी में महाकाली मंदिर का दानपात्र तोड़ नकदी साफ
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह घाटी के ग्राम देवता मंदिर की चोरी का मामला अभी सुलझा भी नहीं कि शातिरों ने एक और मंदिर में चोरी कर ली।
लूणापानी के निकट महाकाली मूल मंदिर में शातिरों ने बुधवार रात दानपात्र तोड़कर हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। देव बाला कामेश्वर मंदिर में हुई चोरी में बल्ह पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। इन्हें वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है।
बल्ह थाना के एसएचओ कमलेश कुमार ने बताया कि लूणापानी के महाकाली मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। इसमें शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। सत श्री देव बाला कामेश्वर मंदिर में चोरी मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है, जिन्हें कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।