फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   mandi news himachal news bridge not built beas river jagar binaul mandi

जागर बिनौल के बाशिंदों के लिए ब्यास पर नहीं बना पुल

Tue, 08 Nov 2022 10:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
mandi news himachal news bridge not built beas river jagar binaul mandi
मंडी के पंडोह स्थित जागर बिनौल में ब्यास नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल जर्जर हालत में। - फोटो : Mandi
मंडी/पधर। उपमंडल के जागर बिनौल के बाशिंदों को नदी पार करने के लिए नए पुल की सौगात नहीं मिल पाई है। किसी भी सरकार ने यहां पर कोई पुल नहीं बनाया है। सदर विस क्षेत्र को द्रंग से जोड़ने वाले ब्यास पर लकड़ी से निर्मित पुल पर लोग जान जोखिम में डालकर आरपार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

पुल की रेलिंग जगह-जगह से टूट गई है। लकड़ी भी गल सड़ चुकी है। पुल से कई लोग रोजाना गुजरते हैं। इस पुल का उद्घाटन 29 मई 1985 को किया गया था। अब पुल की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग थलौट के अधिशासी अभियंता सुरेश कौशल ने कहा कि पुल का निरीक्षण किया गया है।
विज्ञापन

इसका एस्टीमेट मैकेनिकल विभाग से बनाया जा रहा है। नए सिरे से इसका कार्य किया जाएगा। पुल के दोनों तरफ अब लोहे की रेलिंग लगाई जाएगी।
पुल के कार्य का टेंडर लगाकर जल्द से जल्द आरंभ कर दिया जाएगा। स्थानीय निवासी बीआर सकलानी, अरुण कुमार और जितेंद्र कुमार ने कहा कि पुल पर सरकार, प्रशासन और विभाग ने कोई भी ध्यान नहीं दिया है। इसके चलते यह जर्जर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
2016 में हुआ था नए पुल का शिलान्यास
2016 में विधायक कौल सिंह ने नए पुल का शिलान्यास किया था। सत्ता परिवर्तन के बाद मौजूदा सरकार ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। लोगों ने कहा कि उन्होंने स्वयं ही नदी पर पैदल चलने के लिए बांस का पुल भी बनाया लेकिन वह ढह गया।
...
- कांग्रेस ने नए पुल का शिलान्यास किया था मगर भाजपा काम को आगे नहीं बढ़ा पाई। अब सत्ता में आते इन गांवों को नया पुल बनाएंगे।
-कौल सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी
...
भाजपा ने हमेशा अपने वादों को निभाया है। इन गांवों के लिए नया पुल बनाया जाएगा और पुराने पुल का जीर्णोद्धार भी किया जाएगा।
-पूर्ण चंद, भाजपा प्रत्याशी
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed