{"_id":"687f75795fb61c2fa60d506e","slug":"madhya-saraj-is-cut-off-again-electricity-and-water-supply-also-stopped-mandi-news-c-90-1-ssml1045-163337-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मध्य सराज का फिर संपर्क कटा, बिजली-पानी भी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मध्य सराज का फिर संपर्क कटा, बिजली-पानी भी ठप
विज्ञापन
बारिश होने से जगह-जगह से हुआ भूस्खलन, मार्ग हो गए बाधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। मध्य सराज में फिर बारिश होने से सड़कें, बिजली और पानी की सुविधा ठप हो गई। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया है। ऐसे में पहले जैसे हालात बन गए हैं। क्षेत्र में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।
मध्य सराज की उपतहसील बागाचनोगी मुख्यालय का संपर्क जिला व उपमंडल मुख्यालय से कट गया है। उपतहसील मुख्यालय बागाचनोगी को जोड़ने वाले थुनाग-शिल्लीबागी वाया देउल मार्ग पर कई जगहों पर भूस्खलन हो गया है। इससे सड़क एक बार फिर से बंद हो गई है। दूसरी तरफ जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क वाया हणोगी-सलोई-गउणी भूस्खलन के कारण बंद है।
स्थानीय निवासी देवेंद्र कुमार, राम सिंह, भोप सिंह, श्याम सिंह, राम लाल आदि ने कहा कि क्षेत्र में हाल में हुई बारिश से सड़कें और बिजली सुविधा ठप है। थाना शिवा, कांढी कलवाड़ा, हैंचल, शिवाधार, बागाचनोगी, धवास, बागा आदि स्थानों में बिजली नहीं है। मोबाइल फोन भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। इससे संपर्क टूट रहा है। पेयजल की दिक्कत भी पेश आ रही है।
विज्ञापन
उधर, नायब तहसीलदार बागाचनोगी विनोद कौंडल ने बताया कि सभी विभागों के सहयोग से उपतहसील मुख्यालय में बिजली, पानी और सड़कों को खोल दिया था, लेकिन फिर से बारिश होने के कारण सड़कें और बिजली ठप हो गई है। बहाली का कार्य जारी है। संवाद