फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   lpg gas

ढाबों-होटलों से 45 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

Thu, 03 Sep 2015 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Thu, 03 Sep 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
lpg gas

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की चार टीमों ने विशेष अभियान के तहत विभिन्न जगहों में दबिश देकर जायजा लिया। इस दौरान जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने घरेलू एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर ढाबों और होटलों से 45 घरेलू सिलेंडर जब्त किए। वहीं रेट लिस्ट प्रदर्शित नहीं करने पर 30 सब्जी विक्रेताओं का सामान जब्त किया। डीएफएससी मंडी की सख्त कार्रवाई से ढाबा, होटल मालिकों व सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा। विभागीय टीमों ने डीएफएससी मंडी मिलाप शांडिल के पर्यवेक्षण में वीरवार को जिला के धर्मपुर, करसोग, पधर, भांबला, बलद्वाड़ा और गुटकर से सुंदरनगर तक दबिश दी। इस दौरान 162 व्यापारिक प्रतिष्ठानों की जांच की गई। टीम ने 73 व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान जिला के विभिन्न भागों स्थित ढाबों व होटलों से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। टीम ने निरीक्षण के दौरान रेट लिस्ट का जायजा भी लिया। 30 सब्जी विक्रेताओं द्वारा रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने पर सामान जब्त किया गया। जिसमें 1.31 क्विंटल प्याज, 4.36 क्विंटल अन्य खाद्य सामग्री शामिल है। उक्त सब्जी विक्रेता महंगे दामों में सामान बेच रहे थे। निरीक्षण के दौरान टीम सदस्यों ने घरेलू गैस सिलेंडर का दुरुपयोग करने पर ढाबा व होटल मालिकों को दोबारा नियमों की अवहेलना न करने की चेतावनी दी। वहीं, नियमानुसार सही व साफ शब्दों में रेट लिस्ट प्रदर्शन करने की चेतावनी दी। विभागीय टीमों ने एक साथ विभिन्न जगहों में दबिश देकर नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल पर लाई है। टीमों ने विभिन्न जगहों में ढाबों व होटलों से 45 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने पर 30 सब्जी विक्रेताओं का सामान जब्त किया है। सभी मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -मिलाप शांडिल, डीएफएससी मंडी

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed