{"_id":"585eaaf94f1c1bfd65e39e53","slug":"little-child-enjoyed-critsmas","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्हे बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ खूब मस्ती की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्हे बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ खूब मस्ती की
मंडी
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
सालाना समारोह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। इंडस ग्लोबल स्कूल मंडी में शनिवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सांता क्लॉज के मुखौटे पहन कर स्कूल परिसर में क्रिसमस मनाई तथा सांता के आगमन पर खूब जोश से उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य मदन लाल ने बताया कि अध्यापकों की ओर से बच्चों को नव वर्ष तथा क्रिसमस की शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने बीते वर्ष से सीख लेकर आने वाले वर्ष की योजना बनानी चाहिए।
विज्ञापन
नन्हे बच्चों ने सांता क्लॉज के साथ खूब मस्ती और एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। स्कूल में बेक सेल का भी आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठी से बारहवीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों की ओर से अपने घरों से तरह-तरह के व्यंजन स्कूल लाए गए और स्टाल लगाकर इन्हें बेचा गया। बच्चों ने एक नया अनुभव प्राप्त किया। छात्रों ने विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बेक सेल से जमा की गई राशि को चैरिटी के लिए दिया जाएगा। प्रधानाचार्य मदन लाल ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में दूसरों के प्रति सेवा भाव की भावना बढ़ती है और विभिन्न त्योहारों को मनाने के मायने भी समझ आते हैं।
विज्ञापन
शारटी स्कूल में सालाना उत्सव पर गूंजे तराने
मंडी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शारटी के सालाना पारितोषिक वितरण समारोह के मौके पर छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों से खूब समां बांधा। प्रधानाचार्य अनीता वैद्य ने बताया कि विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चमन लाल ठाकुर ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। प्रधानाचार्य अनीता वैद्य ने सालाना रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने इस अवसर पर स्कूल की वेबसाइट भी जारी की।
विज्ञापन