{"_id":"57a764814f1c1ba8672ba910","slug":"landslide-continue-in-satrehd","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार मूसलाधार बारिश से सतरेहड़ गांव में बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार मूसलाधार बारिश से सतरेहड़ गांव में बढ़ा खतरा
मंडी
Updated Sun, 07 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
भारी बारिश में सतरेहड़ गांव में नुकसान का जायजा लेने जाते एसडीएम किशोरी लाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर (मंडी)। पिछले दो दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश से सतरेहड़ गांव में खतरा बढ़ गया है। यह गांव पहले से ही जमीन में धंस रहा है। इसे लेकर प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। भरौरी पंचायत के सतरेहड़ में दरक रही जमीन का जायजा लेने एसडीएम धर्मपुर किशोरी लाल मूसलाधार वर्षा में वहां पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने गांव के लोगों को घटना स्थल पर बुलाकर जागरूक किया और कहा कि लोगों को ऐसी आपदाओं से जागरूक रहना चाहिए। अगर ऐसा लगे कि स्थिति बिगड़ रही है तो तुरंत अपने मकानों से निकल कर सुरक्षित स्थान पर चले जाना चाहिए। इसकी सूचना प्रशासन व स्थानीय पंचायत प्रधान को दे देनी चाहिए। पिछले दो दिनों से मूसलाधार वर्षा हो रही है और लोगों को नदी नालों से दूर रहना चाहिए। क्योंकि वर्षा के कारण कभी भी नदी नालों का जलस्तर बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ रहा है और लोग नदी के किनारे न जाएं। उन्होंने पुलिस विभाग व पंचायत प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वह लोगों को इसके बारे में जागरूक करें तथा नदी नालों के किनारे जाने से रोकें।
विज्ञापन