फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   kisan sabha protest

जंजैहली में बीडीओ कायाऱ्र्यालय का घेराव

Thu, 03 Sep 2015 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर Updated Thu, 03 Sep 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
kisan sabha protest

हिमाचल किसान सभा और मनरेगा मजदूर यूनियन ने वीरवार को खंड विकास अधिकारी सराज कार्यालय का जजैंहली में घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने खंड विकास अधिकारी के उस पत्र के खिलाफ नारेबाजी की, जिसमें उन्होंने किसान सभा के जिला अध्यक्ष पर मनरेगा मजदूरों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।  किसान सभा के जिला अध्यक्ष जगदीश ठाकुर ने बताया कि बुंगरैलचौक पंचायत में 29 मजदूरों से सामूहिक आवेदन करवाया था और एक साथ 42 दिनों का काम मांगा था, लेकिन बीडीओ ने उन्हें पत्र भेजकर ये कहा कि वे मजदूरों से आवेदन नहीं करवा सकते हैं। किसान सभा ने इसके बारे में बीडीओ की शिकायत उपायुक्त मंडी और मनरेगा लोकपाल मंडी को भेजी है। उन्होंने बताया कि मनरेगा कानून के तहत सभी मजदूरों को सौ दिन का रोजगार देना उनका दायित्व है, लेकिन वे न तो मजदूरों से आवेदन फार्म भरवाते हैं और न ही आवेदन की रसीदें जारी करते हैं। जब किसान सभा ने मजदूरों को संगठित करके आवेदन करवाया तो वे मनरेगा कानून के प्रावधानों के विपरीत कार्य करते हुए चेतावनी भरा पत्र लिख रहे हैं। किसान सभा ने उक्त बीडीओ के खिलाफ मनरेगा कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग उपायुक्त और लोकपाल से की हैं। सभा ने चेताया कि यदि बीडीओ ने अपनी कार्यप्रणाली न बदली तो किसान सभा उनके खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। इस मौके पर सभा के अध्यक्ष और पूर्व जिला परिषद सदस्य जगदीश ठाकुर, जैंवती शर्मा, शीला देवी, रीता देवी, लीला देवी, निर्मला, फतेह सिंह, निखलेश, सावित्री देवी, पद्मा देवी और पवना देवी तथा चुनी लाल, कपूर सिंह, दीवान चंद और अन्य मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed