Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kaul danced the 'Nati' with party workers on his birthday.

Mandi News: काैल ने अपने जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं संग डाली नाटी

Mon, 23 Nov 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kaul danced the 'Nati' with party workers on his birthday.
मंडी। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर के 81वें जन्मदिन का समारोह द्रंग विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2027 के चुनाव की सियासी तैयारियों और संगठन की एकजुटता के संदेश के रूप में सामने आया।
विज्ञापन

द्रंग कांग्रेस ने भी उनके प्रति अपना भरोसा जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उनके नेतृत्व के समर्थन का संदेश दिया। समारोह में उमड़ी भीड़ और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने कार्यक्रम को सियासी रंग दे दिया। आयोजन की खास बात यह रही कि इस बार किसी वीआईपी मंच या कुर्सियों के बजाय भूमि आसन की व्यवस्था की गई थी। कौल सिंह ठाकुर सहित तमाम नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता जमीन पर बैठकर कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके जरिये सादगी और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की गई। जन्मदिन की खुशियों के बीच जब नाटी शुरू हुई तो कौल सिंह भी खुद को रोक नहीं पाए। वह कार्यकर्ताओं के साथ नाटी डालते हुए काफी प्रसन्न दिखाई दिए।
विज्ञापन

जनसमूह को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि द्रंग की जनता ने उन्हें आठ बार विधानसभा पहुंचाया है। इसके लिए वह क्षेत्र की जनता के सदैव ऋणी रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को भी याद किया। इसी के उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सत्ता में लौटेगी। अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर कौल सिंह ने कहा कि वह पार्टी अनुशासन के सिपाही हैं और कांग्रेस हाईकमान का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है। 26 नवंबर को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान विकास कार्य मंजूर करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed