फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kanya puja, bhajan kirtan and morning processions were organized on Navami.

Mandi News: नवमीं पर कन्या पूजन, भजन कीर्तन और प्रभात फेरियां निकालीं

Wed, 17 Apr 2024 08:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 08:02 PM IST
विज्ञापन
Kanya puja, bhajan kirtan and morning processions were organized on Navami.
जिलेभर के मंदिरों में दुर्गा पाठ, यज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। रामनवमी के अवसर पर बुधवार को मंडी जिलेभर के मंदिरों व लोगों के घरों में नवरात्रों पर हवन, यज्ञ व पूर्णाहुति डालकर समापन किया। इस दौरान जगह-जगह कंजक पूजन भी किया गया। लोगों व मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह भंडारे भी परोसे गए। बुधवार सुबह से ही लोगों ने घरों व मंदिरों में रखे कलश की पूजा अर्चना कर नौ दिनों तक चले दुर्गा पाठ का यज्ञ व पूर्णाहुति के साथ समापन किया।
नौ दिनों तक श्रद्धालुओं द्वारा रखे व्रत का उद्यापन भी किया। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। देवी मंदिरों में पूजा अर्चना कर माता को भोग भी लगाया गया। चामुंडा माता मंदिर कमेटी स्कूल बाजार के प्रधान सुंदर लाल ने बताया कि नौ दिनों तक मंदिर में पुरोहितों द्वारा दुर्गा पाठ किया गया। बताया कि प्रति दिन मंदिर में चार पहल की आरती के साथ पूजा पाठ चलता रहा। अंतिम नवरात्र में बुधवार को पूर्णाहुति के साथ ही नवरात्र का समापन किया। वहीं सुहड़ा वार्ड में स्थापित बज्रेश्वरी मंदिर में भी रोजाना श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन का दौर चला। महाकाली, शीतला, चामुंडा मंडी, सहित कामाख्या करसोग, महामाया सुंदरनगर, सिमसा देवी लडभड़ाेल, सहित अन्य मंदिरों में भी कन्या पूजन किया गया।
विज्ञापन

इधर, रामनवमी के अवसर पर बुधवार सुबह प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा सेवा केंद्र पांगणा में प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें केंद्र से जुड़े सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रभात फेरी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पांगणा से शुरू होकर महामाया मंदिर से पांगणा स्कूल और बाजार होकर वापिस सेवा केंद्र तक निकाली गई। इस दौरान प्रभात फेरी में राम की महिमा के गीत गाए गए और उन आदर्शों को याद कर उनको अपने जीवन में समाहित करने बारे सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर सेवा केंद्र में विश्व शांति के लिए विशेष योग का भी आयोजन किया। इस दौरान राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी लीला दीदी व राजयोगिनी संजू दीदी ने सभी को रामनवमी की बधाई देते हुए भगवान राम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed