फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Kanan of Mandi stood first in the entire state in the Gyan Kumbh competition.

Mandi News: ज्ञान कुंभ प्रतियोगिता में मंडी के कनन प्रदेशभर में प्रथम

Thu, 03 Oct 2024 07:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 03 Oct 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Kanan of Mandi stood first in the entire state in the Gyan Kumbh competition.
हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शिक्षा से आत्मनिर्भर भारत विषय पर आधारित ज्ञान कुंभ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के उच्च शिक्षा वर्ग में राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी के कनन ठाकुर प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहे। यह ज्ञान कुंभ प्रतियोगिता 22 सितंबर को करवाई गई थी। इसमें स्कूल स्तरीय और उच्च शिक्षा स्तरीय वर्ग शामिल किए गए। प्रतियोगिता में देशभर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पहले तीन स्थानों पर रहे विद्यार्थियों का संवाद कार्यक्रम में पहली और दो अक्तूबर को हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय में हुआ।

संवाद कार्यशाला के समापन पर उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह मुख्य अतिथि रहे, जबकि विशेष अतिथि के तौर पर आईआईटी मंडी के निदेशक प्रो. लक्ष्मीधर बेहरा शामिल रहे। उन्होंने उतर क्षेत्रीय ज्ञान कुंभ प्रश्नोतरी के विजेताओं में मंडी काॅलेज के कनन प्रथम, पालमपुर की सृजन को द्वितीय व सुंदरनगर संस्कृत काॅलेज की काजल को तृतीय पुरस्कार से नवाजा। कनन ठाकुर को उतर क्षेत्रीय ज्ञान कुंभ प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के तौर पर स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र दिया गया। कनन ठाकुर ने कहा कि उनके पुरस्कार का श्रेय वनस्पति विज्ञान की प्रो. तारा सेन ठाकुर, अपनी माता प्रोमिला ठाकुर, पिता कुलदीप ठाकुर को दिया है। कनन ठाकुर द्रंग विधानसभा क्षेत्र की सिलग पंचायत के बड़ागांव के रहने वाले हैं। वह वर्तमान में राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में वनस्पति विज्ञान के प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed