{"_id":"6aafd9100e473269570ede14","slug":"kabirs-teachings-show-the-path-to-humanity-and-equality-mahant-mandi-news-c-90-1-mnd1027-214240-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीर की शिक्षाएं मानवता और समानता की दिखाती हैं राह : महंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीर की शिक्षाएं मानवता और समानता की दिखाती हैं राह : महंत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अंतरराष्ट्रीय कबीर पंथ महासंघ की राज्य स्तरीय बैठक मंडी के टारना हिल स्थित सद्गुरु कबीर गुरुद्वारा के सत्संग हॉल में हुई। बैठक में कबीर प्राकट्य धाम काशी के महंत चूड़ामणि साहब सहित संगठन के पदाधिकारी व संगत उपस्थित रही।
महंत चूड़ामणि ने कहा कि कबीर की शिक्षाएं मानवता, समानता और सामाजिक सद्भाव का मार्ग दिखाती हैं। पाठी मनी राम ने नाम सुमिरन और भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला। बैठक में संगठन को प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर मजबूत करने की रणनीति बनाई गई। हिमाचल प्रदेश राज्य समिति का गठन करते हुए रूप सिंह कोंडल को अध्यक्ष, रूपलाल कौंडल को उपाध्यक्ष और खेम चंद को महासचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कबीर के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में गोबिंद राम, धर्म सिंह, दीप कुमार, दत्त राम, बालक राम सहित बड़ी संख्या में संगत ने भाग लिया।