फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Joint house of five brothers burnt in Titli, Balichowki

Mandi News: बालीचौकी के टिटली में पांच भाइयों का संयुक्त मकान जला

Fri, 14 Feb 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Joint house of five brothers burnt in Titli, Balichowki
बालीचौकी के पंचायत कशौड के टिटली गांव में ढाई मंजिला मकान में लगी आग।
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी की पंचायत कशौड के टिटली गांव में शुक्रवार को करीब दो बजे 20 कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग की घटना में करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने स्वयं ही आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और साथ लगते घरों को जलने से बचा लिया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह मकान पांच भाइयों का था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहरबाद करीब 2:00 बजे मकान में धुएं के साथ आग की लपटें उठना शुरू हो गईं। परिवार के सदस्य खेम सिंह, नंद लाल, मोती राम, मेघ आदि घर से बाहर थे। परिवार के कुछ सदस्य मनरेगा में कार्य करने गए थे और बच्चे स्कूल में थे। घर में बुजुर्ग महिला और उसकी पोती थी। देखते ही देखते आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

इस पर दादी और पोती जोर-जोर से चिल्लाने लगीं। उनकी चिल्लाने की आवाज सुन कर आस पास के रहने वाले लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीण आग पर काबू पाने में जुट गए। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा कर साथ लगते अन्य घरों को चपेट में आने से बचा लिया। स्थानीय पंचायत प्रधान चंद्रशेखर ने बताया कि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाकर अन्य घरों को राख होने से बचा लिया। पांच भाइयों का संयुक्त मकान राख होने से करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। मकान में रहने वाले लोगों का सभी कुछ आग में जल गया है। पहने हुए कपड़ों के अलावा कुछ शेष नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम बालीचौकी देवी राम ने कहा कि प्रभावितों को पांच-पांच हजार रुपये की राशि फौरी राहत के रूप में प्रदान की है। मौके पर पहुंची टीम की रिपोर्ट के बाद ही प्रभावितों को उचित नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed