फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar students became overall champions

Mandi News: जोगिंद्रनगर की छात्राएं बनी ओवरआल चैंपियन

Wed, 06 Nov 2024 06:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Jogindernagar students became overall champions
जोगिंद्रनगर में हुई अंडर 19 एथलेटिक खेलों में विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते मुख्यति​थि।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय आदर्श कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर में आयोजित जिलास्तरीय अंडर-19 एथलेटिक खेलों में कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर की छात्रा खिलाड़ियों ने ओवरआल चैंपियन का खिताब हासिल किया है। मंगलवार को खेलों के समापन पर विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। छात्र वर्ग की खेलों के ट्रिपल जंप में टिकरू स्कूल के राकेश ने पहला, लडभड़ोल के राजेश ने दूसरा और भराड़ू के बलवीर ने तीसरा स्थान हासिल किया। शॉटपुट में लडभड़ोल के बासु ने पहला, सुगम ने दूसरा और बाल स्कूल जोगिंद्रनगर के साहिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो में टिकरू के सक्षम ने पहला, लडभड़ोल के बासु ने दूसरा, जैवलिन थ्रो में टिकरू स्कूल ने पहला, दूसरा और चौंतड़ा स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 100 मीटर रिले दौड़ में चौंतड़ा स्कूल के मंगल ने पहला, संजय ने दूसरा, सुरेश कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग में जोगिंद्रनगर स्कूल की छात्राओं ने दौड़, शॉटपुट, ऊंची और लंबी कूद के अलावा डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता। 400 मीटर दौड़ में कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर की कशिश ने स्वर्ण, नैंसी ने रजत, 800 मीटर दौड़ में मधु ने स्वर्ण, कशिश ने रजत, लंबी कूद में कशिश ने स्वर्ण, नैंसी ने रजत, हाई जंप में तनु ने स्वर्ण और मन्नत ने कांस्य पदक हासिल किया। शॉटपुट में अक्षरा ने स्वर्ण, स्वाति ने कांस्य, जैवलिन थ्रो में अक्षरा ने रजत, अनामिका ने कांस्य, डिस्कस थ्रो में कन्या स्कूल जोगिंद्रनगर की अनिशा ने रजत, सौ मीटर दौड़ में इशिता ने रजत और लिजा ने कांस्य पदक जीता। दो सौ मीटर दौड़ में इशिता ने रजत, 1500 मीटर दौड़ में मधु ने रजत, स्मृति ने कांस्य पदक अपने नाम किया। तीन हजार मीटर दौड़ में स्मृति ने रजत, रिले दौड़ 100 मीटर में कशिश, नैंसी, इशिता, लिजा ने स्वर्ण, 400 मीटर में नैंसी, मधु, कशिश, मन्नत ने स्वर्ण पदक जीता। मंगलवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय खेलों का समापन उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुशील शर्मा ने किया। जोगिंद्रनगर स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील ठाकुर ने खेलों के सफलतापूर्ण आयोजन पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed