फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Jogindernagar-Sandapattan bus route restored after a week.

Mandi News: जोगिंद्रनगर-सांडापत्तन बस रूट एक सप्ताह बाद बहाल

Tue, 22 Sep 2026 04:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 04:56 AM IST
विज्ञापन
Jogindernagar-Sandapattan bus route restored after a week.
लडभड़ोल (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम जोगिंद्रनगर डिपो की माकन-सांडापत्तन रूट पर चलने वाली बस सेवा सोमवार से दोबारा बहाल कर दी गई है। एक सप्ताह से इस रूट पर बस सेवा ठप होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बस सेवा बंद रहने से ग्राम पंचायत ऊटपुर के तहत आने वाले सांडापत्तन, घटोड़, भ्रां, लडभड़ोल और माकन क्षेत्र के ग्रामीण सीधे तौर पर प्रभावित हो रहे थे। विशेष रूप से स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, दैनिक कर्मचारियों और महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह बस रोजाना शाम करीब साढ़े तीन बजे जोगिंद्रनगर से सांडापत्तन के लिए चलती है। जबकि सुबह छह बजे माकन-सांडापत्तन से वाया बैजनाथ होते हुए जोगिंद्रनगर पहुंचती है। समस्या के समाधान के लिए स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा से संपर्क साधकर स्थिति से अवगत कराया था। मामले का संज्ञान लेते हुए निगम प्रबंधन ने बस सेवा को फिर से शुरू करने के निर्देश जारी किए। ग्राम पंचायत ऊटपुर की प्रधान रक्षा देवी, उप प्रधान सुरजीत सिंह, स्थानीय निवासी अजय कुमार और सुमना देवी ने बस सेवा बहाल होने पर राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बस सेवा बंद होने की समस्या ध्यान में लाई थी। इसके बाद एचआरटीसी के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए थे। सोमवार से इस रूट पर बस सेवा को पूरी तरह से सुचारु कर दिया गया है ताकि जनता को कोई असुविधा न हो।

-अजय वर्मा, उपाध्यक्ष, हिमाचल पथ परिवहन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed