{"_id":"5799e1444f1c1b1a4f21e682","slug":"job-in-iit-mandi-interview-on-2-aujust","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई मंडी में कल मिलेगी निजी कंपनी में नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई मंडी में कल मिलेगी निजी कंपनी में नौकरी
मंडी
Updated Thu, 28 Jul 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
job
- फोटो : अमर उजाला
मंडी। आईटीआई मंडी में प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। फ्लोवेल एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 30 जुलाई को आईटीआई मंडी में परिसर कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। इंटरव्यू में आईटीआई पास आउट और जुलाई 2016 में पास होने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
आयु 18 से 23 वर्ष तक होनी चाहिए। कंपनी फिटर के 10, वेल्डर के आठ और टर्नर व्यवसाय के उम्मीदवारों का चयन करेगी। चयनित उम्मीदवारों को 9500 रुपये मासिक वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा वर्दी और कंपनी तक आने-जाने के लिए बस सुविधा प्रदान की जाएगी। आईटीआई के कैंपस प्लेसमेंट सहायक श्याम लाल ने कहा कि कंपनी हरियाणा के पलवल (फरीदाबाद) में स्थित है। यह कंपनी हाइड्रो इलेक्ट्रिकल प्रोजेक्ट बनाती है। उन्होंने उपरोक्त ट्रेडों के अभ्यर्थियों से परिसर साक्षात्कार में भाग लेने का आग्रह किया है। कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने वाले युवाओं को शैक्षणिक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन