फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   JCB operator injured in dog attack

Mandi News: कुत्तों के हमले से जेसीबी ऑपरेटर जख्मी

Thu, 22 May 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
JCB operator injured in dog attack
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में लावारिस कुत्तों के हमले से लोक निर्माण विभाग का जेसीबी ऑपरेटर घायल हुआ है, जबकि अन्य मजदूरों ने भाग कर जांच बचाई। ऑपरेटर का नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया। हालांकि कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बडोण स्थित लोक निर्माण विभाग के मिक्स्चर प्लांट के समीप कुत्तों ने मशीनरी लेने पहुंचे जेसीबी ऑपरेटर और मजदूरों पर हमला कर दिया। जेसीबी ऑपरेटर रमेश कुमार को कुत्तों ने नोच डाला, जबकि मजदूरों ने भागकर जान बचाई। इस दौरान सड़क पर गुजर रहे दोपहिया वाहन चाहक भी कुत्तों की दहशत से सहम उठे। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजाना देर शाम कुत्तों का झुंड में यहां वहां घूमता रहता है। इस कारण लोगों का घर से बाहर निकलन मुश्किल हो गया है। एक माह में कुत्तों के काटने से 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
बडोण में लोक निर्माण विभाग की मशीनरी लेने गए जेसीबी ऑपरेटर पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर घायल किया है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश गोस्वामी, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर

बॉक्स
जोगिंद्रनगर उपमंडल में कुत्तों की दहशत का मामला स्थानीय प्रशासन के ध्यान में लाया गया है। इस पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों से बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे
मनीश चौधरी, एसडीएम जोगिंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed