फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   jbt interview start in mandi

जेबीटी के 89 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू

Sun, 21 Aug 2016 05:51 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 21 Aug 2016 05:51 PM IST
विज्ञापन
jbt interview start in mandi
d

मंडी। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने जेबीटी के पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंडी जिला में जेबीटी के 89 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार 22 अगस्त से सुबह 10 बजे से लिए जाएंगे। 22 अगस्त को सर्वप्रथम जोगिंद्रनगर और गोहर रोजगार कार्यालय में पंजीकृत टेट पास जेबीटी भाग लेंगे।

विज्ञापन


23 अगस्त को सुंदरनगर और करसोग, जबकि 24 अगस्त को मंडी व सरकाघाट रोजगार कार्यालय में पंजीकृत उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। मंडी में जेबीटी के कुल 115 पद भरे जा रहे हैं। जिसमें से प्रारंभिक शिक्षा विभाग 89 पदों को साक्षात्कार के जरिये टेट मेरिट के आधार पर भरेगा। जबकि बाकी पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों, दिव्यांग व खेल कोटे के तहत संबंधित विभाग द्वारा साक्षात्कार लिए जाएंगे। संबंधित रोजगार कार्यालय में टेट पास अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को जेबीटी प्रमाण पत्र, टेट सर्टिफिकेट, रोजगार कार्यालय कार्ड और हाल में लिए गए अपने दो-दो फोटोग्राफ साथ लाएं।
विज्ञापन


कोट्....
जेबीटी के 89 पदों को भरने के लिए 22 अगस्त से सुबह 10 बजे से साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थियों को अपने साथ अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित सभी वांछित दस्तावेज साथ लाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

..केडी शर्मा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed