फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   It is our responsibility to complete the work started during the time of BJP: Vikramaditya

भाजपा के समय शुरू कार्यों को पूरा करना हमारा दायित्व : विक्रमादित्य

Fri, 03 Nov 2023 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
It is our responsibility to complete the work started during the time of BJP: Vikramaditya
सिराज विधानसभा क्षेत्र के छतरी में आयोजित लवी मेला में युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य
गोहर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि पूर्व की भाजपा सरकार के समय शुरू विकास कार्यों पर कोई रोक नहीं लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि चरणबद्ध तरीके से उन विकास कार्यों को कांग्रेस सरकार पूरा करेगी। विक्रमादित्य सिंह सिराज विस क्षेत्र के छतरी में आयोजित चार दिवसीय लवी मेले के समापन पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सिराज विस क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनेक विकास कार्य किए और जयराम ठाकुर द्वारा किए गए विकास कार्यों को अब हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पूरा करने में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से जो सड़कों को नुकसान हुआ है। उसकी भरपाई के लिए वे दिल्ली जाकर खुद भूतल परिवहन मंत्री से मिले और तीन हजार करोड़ रुपये प्रदेश के लिए स्वीकृत किया। उन्होंने कहा कि आजकल 26 सौ करोड़ से प्रदेश भर में सड़कों के विकास कार्य चल रहे हैं। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 4500 करोड़ का राज्य आपदा राहत कोष बजट घोषित किया। विक्रमादित्य ने कहा कि प्रदेश में हुए आपदा के नुकसान की भरपाई जिस भी विभाग के माध्यम से होगी। उसे हर मंत्री और मुख्यमंत्री से मिलकर कांग्रेस सरकार पूरा करेगी। लोगों को घबराने की जरूर नहीं है। मंत्री ने कहा कि सिराज में जिस-जिस विभाग के भवनों के जो काम चलें है उन्हें रोका नहीं, बल्कि पूरा किया जाएगा। प्रदेश में पीएमजीएसवाई तृतीय चरण शुरू होने जा रहा है। जिसकी औपचारिकताएं पूरी हो गई है। उन्होंने कहा कि सिराज विस क्षेत्र में थलौट से लेकर करसोग तक 150 के विकास कार्य लोनिवि के माध्यम से चले हुए हैं। विक्रमादित्य ने कहा कि आईटीआई, छतरी, सीएचसी गाड़ा गुशैंनी और जमा दो स्कूल छतरी के भवन का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। सराज में नाबार्ड के तहत पडाकि बाड़ा शिल्ह, शिल्हि बागी दयोल जैंशला और सीआरएफ की पण्डोह कांढा सड़क का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया।जाएगा। इससे पूर्व मेला आयोजकों ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह को गुर्ज देकर मंच पर समानित किया। विक्रमादित्य ने मगरू महादेव और लवी मेले में पहुंचे अन्य देवी-देवताओं के रथों के पास जाकर शीश नवाया और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed