{"_id":"685d93af08a8bb6b3a0fa4e2","slug":"inauguration-of-sub-vegetable-market-in-jachch-mandi-news-c-90-1-mnd1001-160445-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जाच्छ में उपसब्जी मंडी का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जाच्छ में उपसब्जी मंडी का लोकार्पण
विज्ञापन
नाचन विधानसभा क्षेत्र के जाछ में उप-सब्जी मंडी का लोकार्पण करने पहुंचे कृषि एवं पशुपालन मंत्री
गोहर (मंडी)। कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार ने नाचन विधानसभा क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत जाच्छ में 1.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उप सब्जी मंडी का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में 8 दुकानें, एक नीलामी मंच के अतिरिक्त किसान विश्राम गृह के लिए दो कक्ष, सराय, कैंटीन, कर्मचारी आवास इत्यादि की सुविधा प्रदान की गई है। सब्जी मंडी से नाचन और करसोग विधानसभा क्षेत्र की नौ ग्राम पंचायतों जाछ, झुंगी, घरोट, कटाची, चरखड़ी, परेसी, मशोगल, बाढू व बही-सरही के हजारों किसान-बागवानों को सुविधा मिलेगी। इससे उन्हें कृषि उपज के उचित मूल्य प्राप्त होंगे। किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए गत दो वर्षों में प्रदेश सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
मंडी जिले में ही 44 हजार से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं और 8 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि पर इस विधि से खेतीबाड़ी कर रहे हैं। नवनिर्मित उपसब्जी मंडी में विश्राम गृह के लिए अतिरिक्त कमरे निर्मित करने की भी घोषणा की। इससे पहले कृषि मंत्री ने सब्जी मंडी के लिए भूमि दान करने पर स्थानीय निवासी रामकी देवी एवं उनके पुत्र चमन लाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन
स्थानीय विधायक विनोद कुमार ने कृषि मंत्री का लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण आर्थिकी को सुदृढ़ करने पर विशेष बल दे रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के निदेशक मंडल सदस्य लाल सिंह कौशल, नरेश चौहान, महेश राज, जगदीश रेड्डी, ब्रह्म दास चौहान, दलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
...
चमुखा में चुंगी से सालाना एक करोड़ आय : गुलेरिया
एपीएमसी मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कहा कि गत दो वर्षों में मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई सराहनीय प्रयास हुए हैं। एपीएमसी मंडी की आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चमुखा में चुंगी शुरू करने से एपीएमसी को सालाना एक करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय सुनिश्चित हुई है। तत्तापानी में भी चुंगी शुरू की गई है। संवाद