{"_id":"687005c29b22c9a48f0ba747","slug":"iit-mandi-team-inspected-the-land-subsidence-mandi-news-c-90-1-ssml1045-162071-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: भूमि धंसने का आईआईटी मंडी की टीम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: भूमि धंसने का आईआईटी मंडी की टीम ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
आईआईटी मंडी की विशेषज्ञ टीम टारना का दौरा करते हुए। स्रोत विभाग
मंडी। छोटी काशी के टारना, सन्यारड़, विश्वकर्मा पहाड़ी, पुराने आईपीएच भवन से सटे क्षेत्र और नागार्जुन पहाड़ी में लगातार हो रहे भू-धंसाव की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आईआईटी मंडी की विशेषज्ञों की टीम ने दौरा किया। टीम ने मौके पर जाकर भू-धंसाव की स्थिति का तकनीकी निरीक्षण किया और आवश्यक डाटा एकत्रित किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मंडी रूपिंदर कौर, नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर, लोक निर्माण विभाग एवं जल शक्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
नगर निगम आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि इन क्षेत्रों में बरसात के दौरान जमीन धंसने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो चिंता का विषय है। इस संबंध में नगर निगम ने जिलाधीश मंडी को पत्र भेजकर विशेषज्ञ टीम की मांग की थी। उपायुक्त मंडी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आईआईटी मंडी की टीम को निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया।
आईआईटी मंडी की विशेषज्ञ टीम क्षेत्र में हो रहे भू-धंसाव के कारणों की गहन जांच कर रही है और शीघ्र ही एक तकनीकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर भू-धंसाव से बचाव के लिए स्थायी समाधान और कार्य योजना तैयार की जाएगी। रोहित राठौर ने बताया कि संभावित समाधान में जल निकासी व्यवस्था का सुधार, ढलानों की स्थिरता सुनिश्चित करना एवं दीर्घकालिक भू-तकनीकी उपाय शामिल हो सकते हैं। टीम की ओर से एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपे जाने की संभावना है।
विज्ञापन
...