फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If the night duty form is not submitted by the third day, action will be taken.

Mandi News: नाइट ड्यूटी के फार्म तीन तक जमा नहीं तो होगी कार्रवाई

Sat, 05 Sep 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
If the night duty form is not submitted by the third day, action will be taken.
परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। परिवहन निगम के मंडी डिपो के चालकों और परिचालकों को अब रात्री समयोपस्थिति के फार्म समय पर जमा करवाने होंगे। फार्म जमा करवाने में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। एचआरटीसी मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किए हैं।
आदेश में कहा गया है कि कई बार चालक और परिचालक अपनी दो रात्री समयोपस्थिति के फार्म समय पर जमा नहीं करवा रहे हैं। इससे संबंधित मद का विश्लेषण और बिल समय पर तैयार करने में दिक्कत आ रही है। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए सभी चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह हर माह की तीन तारीख तक अपने फार्म संबंधित अड्डा प्रभारी या चालक ड्यूटी प्रभारी के पास जमा करवाएं।
विज्ञापन

अड्डा प्रभारी फार्म प्राप्त होने के बाद इन्हें हर माह की पांच और छह तारीख को सत्यापित कर कार्यालय में लेखापाल या सहायक के पास भेजना सुनिश्चित करेंगे। फार्म की प्राप्ति और इंदराज की तारीख दर्ज करने के लिए अड्डा प्रभारी और चालक ड्यूटी प्रभारी को अलग रजिस्टर रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम डिपो मंडी पीयूष शर्मा ने कहा कि आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित कर्मचारी अथवा प्रभारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed