फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   If demands are not met, we will block roads: Rajesh

मांगें पूरी न हुईं तो करेंगे चक्का जाम : राजेश

Mon, 01 Dec 2025 03:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 03:37 PM IST
विज्ञापन
If demands are not met, we will block roads: Rajesh
विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम ने बैठक कर बनाई रणनीति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी यूनिट की बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन जेल रोड में हुई। इसकी अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष राजेश बहल ने की। इस दौरान पेंशनरों से जुड़ी लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। फोरम ने वित्तीय लाभों के समय पर भुगतान न होने पर रोष जताते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो चक्का जाम किया जाएगा।
बैठक की शुरुआत में दिवंगत पेंशनर सुंदर सिंह और आरडी मल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखा। इकाई अध्यक्ष राजेश बहल ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच रिटायर हुए कर्मचारियों को 2016 के संशोधित वेतनमान के अनुरूप लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और वेतनमान का एरियर एकमुश्त दिया जाए। मई 2022 के बाद रिटायर हुए पेंशनरों की लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान भी तत्काल किया जाना चाहिए। फोरम ने मांग की है कि महंगाई भत्ते की सभी लंबित किस्तों का भुगतान तुरंत किया जाए। उन्होंने बताया कि 70 से 75 वर्ष की आयु वर्ग के पेंशनरों को मिलने वाला 30 प्रतिशत एरियर अब तक नहीं दिया गया है, जिससे पेंशनरों में भारी असंतोष है।
विज्ञापन

बहल ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों के लगभग 16 प्रतिशत देय महंगाई भत्ते में से केवल 3 प्रतिशत की किस्त जुलाई 2023 से मंजूर की है, जबकि 4 प्रतिशत देना आवश्यक था। इतना ही नहीं, एरियर भी सिर्फ छह महीने का ही दिया गया है, जिसे पेंशनरों के साथ अन्याय बताया गया। इस मौके पर सचिव डीडी राणा, उपाध्यक्ष सुरेश राणा, जितेंद्र वालिया, श्याम लाल, गजपाल सिंह, महेंद्र सिंह, महेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed