{"_id":"611bf58f8ebc3e4304205fac","slug":"husband-and-father-in-law-arrested-on-woman-s-death-mandi-news-sml380711453","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता-पिता ने बेटी की हत्या का जताया अंदेशा, पति और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता-पिता ने बेटी की हत्या का जताया अंदेशा, पति और ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
मंडी। बल्हघाटी के खांदला गांव में 26 वर्षीय सरोज कुमारी की मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति और ससुर पर हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है। विवाहिता के परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोटलू-गलमा गांव निवासी मृतका सरोज के माता-पिता द्रोमति देवी और डाहलू राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी को ससुराल वाले दहेज को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे और मारपीट करते थे। सरोज की शादी 2017 में हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं।
परिजनों का यह भी आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल वालों ने रविवार रात को ही मौत के घाट उतार दिया और अगले दिन मायके वालों को आत्महत्या की सूचना दी। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग उठाई है। वहीं, डीएसपी अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। मृतका के पति और ससुर को आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। मामले की जांच जारी है और हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।