फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC's wheels stalled due to shortage of tyres

Mandi News: टायरों की कमी से थमे एचआरटीसी के पहिये

Tue, 30 Jun 2026 06:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:43 AM IST
विज्ञापन
HRTC's wheels stalled due to shortage of tyres
मंडी मंडल के विभिन्न डिपुओं में बसें खड़ीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवाओं पर भी दिखने लगा है। क्रूड ऑयल की आपूर्ति प्रभावित होने से टायरों की कमी पैदा हो गई है। इसके चलते मंडी मंडल में कई बसें खड़ी हैं और निगम को कुछ लाभकारी रूटों पर भी सेवाएं सीमित करनी पड़ी हैं।
सरकाघाट डिपो में 10 बसें टायर न मिलने के कारण संचालन से बाहर हैं। सुंदरनगर डिपो का सबसे लाभकारी सुंदरनगर-कटड़ा रूट बंद कर दिया गया है। कुल्लू डिपो में चार बसें खड़ी हैं। शिकारी माता-हरिद्वार रूट को फिलहाल चंडीगढ़ तक सीमित कर दिया गया है। कुछ अन्य रूटों पर भी बसों की संख्या घटाई गई है। मंडी मंडल के तहत 463 रूटों पर 588 से अधिक बसें संचालित होती हैं। हर डिपो को हर माह 30 से 40 नए टायरों की जरूरत होती है। समय पर आपूर्ति नहीं होने से बसों का संचालन प्रभावित हुआ है। सुंदरनगर-कटड़ा सेवा बंद होने से माता वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी मंडी के मंडलीय प्रबंधक उत्तम सिंह ने बताया कि नए टायरों की खरीद के लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। उच्चाधिकारी इस मसले में आवश्यक कार्रवाई अमल पर ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed