{"_id":"5842f6034f1c1b7f76de54a6","slug":"hrtc-bus-windo-open-student-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती एचआरटीसी की बस की खिड़की खुली, छात्र गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती एचआरटीसी की बस की खिड़की खुली, छात्र गंभीर घायल
मंडी
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। मसेरन में एचआरटीसी की बस से गिर कर एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सरकाघाट अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोनल अस्पताल हमीरपुर रेफर किया गया। छात्र मसेरन स्कूल में पड़ता है और स्कूल से बस में सवार होकर घर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मसेरन में सातवीं कक्षा का छात्र नीरज कुमार पुत्र रती राम गांव रसेहड शाम चार बजे मंडी से सरकाघाट बस से घर जा रहा था कि रास्ते में चलती बस की खिड़की खुल जाने से वह गिर गया। उसे 108 एंबुलेंस से सरकाघाट अस्पताल लाया गया। जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल हमीरपुर रेफ़र कर दिया है। डाक्टर अजय वर्मा ने बताया कि छात्र के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं। प्रशासन की ओर से तहसीलदार पवन शर्मा ने फौरी राहत के तौर पर पीड़ित को पांच हजार की राहत राशि प्रदान की है। डीएसपी मदन धीमान ने हादसे की पुष्टि करते कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई नरेश मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन