फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   HRTC bus runs on Pandoh-Shivabdar route after four months

Mandi News: चार माह बाद पंडोह-शिवाबदार रूट पर दौड़ी एचआरटीसी बस

Thu, 30 Oct 2025 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 30 Oct 2025 06:08 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus runs on Pandoh-Shivabdar route after four months
अमर उजाला में प्रका​शित खबर के बाद ​शिवाबदार रूट के लिए जाती एचआरटीसी बस। संवाद
पंडोह (मंडी)। पंडोह से शिवाबदार के बीच पिछले चार महीनों से बंद पड़ा एचआरटीसी बस रूट बुधवार को आखिरकार पुनः सुचारु हो गया है। यह रूट 30 जून से सड़क की खराब हालत के कारण बंद था। अब सड़क की मरम्मत और फिटनेस जांच पूरी होने के बाद बस सेवा फिर से शुरू कर दी गई है। अमर उजाला ने यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग हरकत में आए।
विज्ञापन

इस रूट पर एचआरटीसी बस सेवा बंद होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा था। स्थानीय निवासी नरेश कुमार, जीवन लाल, टेक चंद और खेम पाल ने बस सेवा दोबारा शुरू होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इस रूट के सुचारु होने से छात्रों, कर्मचारियों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी। एचआरटीसी की यह बस प्रतिदन सुबह के समय शिवाबदार से पंडोह और शाम के समय पंडोह से शिवाबदर के बीच यह सेवा देगी।
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के आरएम पीयूष वर्मा ने बताया कि बीते मंगलवार को ही लोक निर्माण विभाग से सड़क का फिटनेस प्रमाणपत्र मिल गया है। बुधवार से बस को रूट पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed